फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता : अनु

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। उद्योग विभाग एक्सटेंशन ऑफिसर अनु कुमारी ने कहा कि कठिन परिश्रम को नियमित बरकरार रखकर अपने अंदर की कमजोरियों की पहचान कर उसका आकलन करें और उसे दूर करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सभी अभिभावकों को भी बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। यह बात उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल में आयोजित कॅरिअर जागरूकता शिविर के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आगामी समय में परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी करें। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य निर्माण के लिए कड़ी मेहनत और लग्न की आवश्यकता रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। इससे पहले उद्यान विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ कृपाल सिंह ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे इन योजनाओं की जानकारी स्थानीय बागवानों तक पहुंचाएं और उन्हें जागरूक करें। शिविर में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक निखिल ने भी बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार ने कहा कि इस तरह के जागरूकता शिविरों से बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें