फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डिस्पले बोर्ड में नहीं फीस का ढांचा, स्टाफ की भी नहीं जानकारी

Wed, 27 Sep 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहरी क्षेत्र के तहत निजी स्कूलों में अव्यवस्था का आलम है। निजी स्कूलों के बाहर लगे डिस्पले बोर्ड शोपीस बनकर रह गए हैं। यह खुलासा शिक्षा विभाग की टीम के बुधवार को औचक निरीक्षण के दौरान हुआ।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में पहुंची शिक्षा विभाग की टीम को स्कूलों की ओर से लगाए गए डिस्पले बोर्ड में खामियां मिलीं। टीम ने संबंधित स्कूल प्रबंधकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही एक माह के भीतर इन खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अगर निजी स्कूल प्रबंधन इन खामियों को ठीक नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद निजी स्कूलों में व्यवस्था बनाए रखना है। निरीक्षण के दौरान उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास, डीलिंग हैंड दर्शन सिंह जसरोटिया मौजूद रहे। गौरतलब है कि निजी स्कूलों में डिस्पले बोर्ड की व्यवस्था रहती है। इस बोर्ड पर निजी स्कूल प्रबंधकों को स्कूलों में तैनात अध्यापक, इनरोलमेंट, स्कूल का फीस स्ट्रक्चर आदि की जानकारी सार्वजनिक करनी पड़ती है। इसी को लेकर शिक्षा विभाग की टीम ने निजी स्कूलों में दबिश दी। जहां व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि निजी स्कूलों में डिस्पले बोर्ड में जानकारियां नहीं लगी हैं। इस बारे में स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं और खामियां दूर करने के लिए एक माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें