बस स्टैंड न होने के कारण लोगों को पेश आ रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता बाजार में बस स्टैंड का अभाव है। इसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड न होने के कारण मैदान में ही बसों की आवाजाही हो रही है। लोगों का कहना है कि वे इसके बारे में कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। बस स्टैंड के निर्माण के लिए अभी तक जमीन की तलाश तक नहीं की गई है। सुरेंद्र कुमार, देवी चंद, अमित कुमार, रोशन लाल, सुनील कुमार, नेक राम, दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, योग राज और अजितेश कुमार का कहना है कि बस अड्डे के अभाव में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बताया कि इसका निर्माण होने से जहां बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तो वहीं बसों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सिहुंता बाजार के समीप जल्द बस स्टैंड निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाए।