फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन है और बजट भी, फिर भी नहीं बना सब स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार के गेट में 33/11केवी सब स्टेशन की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। हालांकि, इसके लिए जमीन का चयन भी हो चुका है। साथ ही बजट की भी व्यवस्था हो चुकी है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सब स्टेशन का निर्माण होता है तो उन्हें बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

साथ ही सर्दियों में भी बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा लेकिन अभी तक यह मामला ठंडे बस्ते में है। बिजली बोर्ड की ओर से यह कार्य शुरू नहीं करवाया गया है।
विद्युत बोर्ड की गेट के बणी नामक स्थान पर 8.20 करोड़ की राशि खर्च कर 33/11 केवी क्षमता के सब स्टेशन का निर्माण करने की योजना है। योजना के सिरे चढ़ते ही सब स्टेशन बनने से मैहला और चंबा ब्लॉक की दो दर्जन पंचायतों के सैकड़ों गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। भारी बारिश और तूफान के कारण अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल होने की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। ऐसे में विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत रठियार, बख्तपुर, बसोधन, मंगला और चंबा ब्लॉक के द्रम्मण, साच, खज्जियार, औड़ा, रिंडा, सिंग्गी आदि पंचायतों के लोगों को बिजली गुल होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। बणी में चयनित भूमि बोर्ड के नाम भी हो चुकी है।
विज्ञापन

बणी में जगह का चयन तो हो गया है लेकिन अभी तक सब स्टेशन के निर्माण संबंधित कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। -सुनील, प्रधान रठियार।
सब स्टेशन का निर्माण होने से क्षेत्र की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी लेकिन अभी तक यह कार्य शुरू नहीं हो पाया है। - अमर चंद, उप प्रधान खज्जियार।
पंचायतों में अक्सर सर्दियों में बिजली की समस्या रहती है। अगर सबस्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होता है तो उन्हें इस बार परेशानी नही ंहोगी। -अरुण गौतम, स्थानीय निवासी।
जमीन का चयन और बजट का प्रावधान होने के बावजूद निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है जो समझ से परे है। - सुरजीत कुमार, स्थानीय निवासी।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि बजट का प्रावधान हो चुका है। कहा कि आदर्श आचार संहिता के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें