फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाईवेयर की दुकान में चोरी, 40 हजार के सामान पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल के तहत चकोली स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर 40 हजार का सामान हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह दुकान खोलने के लिए जब मालिक पहुंचा तो दुकान के भीतर बिखरा सामान देख उसके पांव तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत किहार थाना में इस बारे सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस में दी अपनी शिकायत में अगजर बट्ट ने बताया कि शनिवार की रात वे रोजमर्रा की तरह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। सोमवार जब सुबह उसने दुकान खोली तो वह हैरान रह गया। दुकान की पिछली खिड़की टूटी हुई थी। अज्ञात चोर इसी के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और दुकान के भीतर से सामान चुराकर फरार हो गए। उन्होंने अज्ञात चोर को पकड़ कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने की मांग उठाई है। उधर, किहार थाना प्रभारी बाबू राम ने चोरी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की धरपकड़ करने में जुट गई है। जल्द चोर सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें