फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवाओं ने सीखीं फुटबाल खेल की बारीकियां

Sun, 16 Nov 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान इन दिनों युवाओं की फुटबाल गतिविधियों से गुलजार है। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से युवा रोजाना चौगान मैदान में फुटबाल का अभ्यास करने पहुंच रहे हैं। सुबह और शाम के समय मैदान में खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे स्थानीय खेल संस्कृति को नया प्रोत्साहन मिल रहा है। रविवार को भी बड़ी संख्या में युवा अभ्यास करने पहुंचे। युवाओं का कहना है कि चौगान का खुला और समतल मैदान फुटबाल अभ्यास के लिए उपयुक्त है। नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों में उत्साह और फिटनेस दोनों में सुधार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें