फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सुक्खू सरकार बनते ही थम गया विकास का पहिया : महाजन

Sat, 11 May 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा आगमन पर राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन का स्वागत करते लोग। संवाद
विज्ञापन
चंबा। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि जब से प्रदेश में सुक्खू सरकार बनी है, तब से विकास का पहिया थम गया है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार चंबा पहुंचे हर्ष महाजन ने सीएम सुक्खू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद से सीएम पैसा न होने का ही रोना रोते रहते हैं। विकास करवाने के लिए पैसा तो सरकार को ही जुटाना होता है। यही कारण है वर्तमान में सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।
उन्होंने तंज कसा, मुख्यमंत्री डेढ़ वर्ष में आकांक्षी जिले में एक भी विकास का काम नहीं करवा पाए हैं। जिला चंबा समेत प्रदेश भर में वर्तमान में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों, हाईवे की दशा ही दयनीय है। लोक निर्माण, जलशक्ति विभाग के पास विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं है। स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभागों में अधिकारियों-कर्मचरियों के पद रिक्त हैं। चिकित्सकों और प्रोफेसरों के वेतनमान में भी कटौती की गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा जीतेगी और पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष ने कहा कि जिला चंबा में मेडिकल कॉलेज तो खुल गया है, लेकिन यहां चिकित्सीय और पैरामेडिकल स्टाफ के पद रिक्त हैं। वह आउटसोर्स का काम बंद कर नौजवानों को पक्की नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगे। कहा कि चंबा उनकी जन्म और कर्मभूमि है, इसलिए यहां का विकास करवाना प्राथमिकता है। इससे पूर्व जिला मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन का स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर मुख्य चौक पर पहुंचाया। अपने संबोधन में हर्ष ने चंबा के लोगों, महिलाओं समेत हर वर्ग का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व विधायक पवन नैय्यर, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज सिंह ठाकुर, जय सिंह, दिनेश शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें