फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बर्फ के भार से गिरी राशन स्टोर की दीवार, मलबे में दबीं आटे की बोरियां

Fri, 28 Mar 2025 10:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के पांगी में बर्फबारी के कारण गिरी थोक गोदाम की दीवार और क्षतिग्रस्त सामान। स्रोत- जागरूक - फोटो : स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में हुई भारी बर्फबारी के कारण राज्य नागरिक आपूर्ति निगम डिपो किलाड़ के राशन स्टोर की दीवार गिरने से आटे की बोरियां मलबे में दब गईं। इसे लेकर विभाग की तरफ से पुलिस थाना किलाड़ में प्राथमिकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है। गोदाम की प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि बुधवार को स्टोर की दीवार गिर गई। इससे स्टोर में रखा राशन मिट्टी व पत्थर की चपेट में आने से दब गया। अभी तक इस घटना में करीब 90 हजार रूपये का नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि कितने बोरियां मलबे के नीचे दबी हैं। उसका पता मलबा हटने के बाद ही लग सकेगा। इसको लेकर भी कार्य आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि पांगी घाटी में लोगों को राशन का कोटा सर्दी से पहले एडवांस में आवंटित कर दिया जाता है। इसकी वजह से स्टोर में दबे राशन की वजह से स्थानीय लोगों को राशन से संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन राशन मलबे में दबने से निगम को काफी नुकसान हुआ है। इस घटना के बारे में उन्होंने अपने उच्चाधिकारी को भी अवगत करवा दिया है।

चंबा के पांगी में बर्फबारी के कारण गिरी थोक गोदाम की दीवार और क्षतिग्रस्त सामान। स्रोत- जागरूक - फोटो : स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें