फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने भी बुझाई जंगल की आग

Fri, 22 Dec 2023 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चांजु जंगल में लगी आग को बुझाते वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
चंबा। वन मंडल चंबा के परिक्षेत्र में सुंदरी, चांजू और सुकलू जंगल में पिछले दो दिन से भयंकर आग लगी है। आग से वन संपदा धू-धूकर जल रही है।
विज्ञापन

वीरवार को वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए मदद मांगी तो ग्रामीण विभागीय टीम के साथ जंगल में आग बुझाने के लिए चल पड़े। हाथ में झाड़ियों के लट्ठ लेकर ग्रामीणों ने जंगल में लगी आग को बुझाया। जंगल के काफी दायरे में लगी आग को ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर बुझा दिया। ग्रामीणों के इस सहयोग की विभाग के अधिकारियों ने सराहना भी की। वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जंगल में भड़की आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने विभागीय कर्मचारियों की मदद की है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें