चटनी का स्वाद लाजवाब, बीमारियों भी भगाता है बुरांस के फूलों का रस
अल्सर, कब्ज और मधुमेह के रोगियों के लिए होता है लाभदायक, जंगलों में खिलता है यह फूल
मोटापा कम करने के साथ कई प्रकार रोगों को भी भगाता है बुरांस का फूल
रिंपी देवी
चंबा। जंगलों में होने वाले बुरांस के फूलों का रस अल्सर, कब्ज और मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इस फूल का दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। बुरांस के फूलों का रस मोटापा कम करने के साथ अन्य कई प्रकार की बीमारियों के लिए भी रामबाण साबित होता है। इसका जूस दिमाग को ठंडक देता है और त्वचा के रोगों से भी बचाता है। इसका दावा आयुष विभाग की अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने किया है। उन्होंने कहा कि बुरांस के फूल के रस का सेवन चिकित्सीय परामर्श के अनुसार करने से इसके कई लाभ हैं। बुरांस का फूल पहाड़ी इलाकों के जंगलों में पाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बुरांस के फूलों की चटनी बनाते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर यह चटनी काफी स्वादिष्ट होती है। विशेषज्ञ चिकित्सक भी बुरांस के फूलों के रेस के सेवन की सलाह देते हैं।
ग्रामीणों में हिमा देवी, शर्मिला, कांता, नितिका, काजल, विकास, अजय, हितेश और रमन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बाजार में जाकर भी बुरांस के फूल बेचते हैं। इससे उनकी अच्छी-खासी कमाई हो जाती है। कहा कि इस पेड़ की पत्तियां मोटी होती हैं। मार्च-अप्रैल के महीने में बुरांस के फूल खिलते हैं।
उधर, आयुष विभाग की अधिकारी डाॅ. किरण शर्मा ने कहा कि बुरांस के फुल का जूस अल्सर, कब्ज और मधुमेह के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करना चाहिए। इसकी चटनी भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। बुरांस के फुल पीसकर त्वचा और बालों की सुंदरता को भी बरकरार रखते हैं।