फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में पटरी पर नहीं लौटी व्यवस्था, कहीं बत्ती गुल तो कहीं पानी नहीं

Thu, 04 May 2023 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मौसम की मार से लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वीरवार को भरमौर-पठानकोट हाईवे धरवाला के पास सुबह दस बजे ट्रक का टायर धंसने से दो घंटों तक हाईवे पर रफ्तार थमी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनएच प्रबंधन की मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे हाईवे पर वाहन दौड़ पाए।
विज्ञापन

हाईवे अवरुद्ध होने से वाहन चालकों समेत यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा जिले में अलवास-किलाड़, सलूणी-लंगेरा-भद्रवाह, चंबा-पनैला मार्ग समेत सरोथा नाले के पास भारी भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहे। सड़कों के बाधित होने के कारण लोगों को परेशानियां हुईं। अब विभागीय अधिकारी शुक्रवार तक सड़कों को बहाल करने का दावा कर रहे हैं। जिले में मूसलाधार बारिश और बिजली की गर्जना के साथ गैहरा, बलोठ, बेहदान, तुदांह, बनोटू, नगोड़ी, मक्कन, कचला में 21 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद होने से दर्जनों गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली सप्लाई न होने से लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्यों को निपटाने में दिक्कत हो रही है। लोग अपने बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल तक नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं राजीव कुमार, नरेेश कुमार, हेमराज, प्रकाश चंद, होशियारा राम, प्रमोद कुमार आदि का कहना है कि जिले में नदी-नालों में सबसे अधिक बिजली उत्पन्न की जाती है। बावजूद इसके अक्सर बिजली की आंखमिचौनी और बंद रहने की समस्या भी रहती है। वहीं बीते दिनों ग्रज्जन में भारी भूस्खलन से पेयजल टूटी पेयजल लाइनें वीरवार को भी सुचारु नहीं हो पाईं। हालांकि जलशक्ति विभाग की ओर से क्रमवार सभी मोहल्लों में एक-एक समय पानी की आपूर्ति प्रदान की गई। विभागीय कर्मचारी दिन भर लाइनों की मरम्मत में जुटे रहे।
उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने के लिए विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं। कहा कि जल्द व्यवस्था को बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें