राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेई में वार्षिक समारोह के दौरान बच्चों को सम्मानित करती मुख्य
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेई में वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही। भलेई मंडल समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर, कार्यकारी प्रधानाचार्य दीप खन्ना और डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कीं, जिन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम में पूरे वर्ष की उपलब्धियों की रिपोर्ट भी पेश की गई। मुख्य अतिथि आशा कुमारी ने विद्यालय को 11 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर जतिन को बेस्ट बॉय और मीनाक्षी को बेस्ट गर्ल चुना गया। सभी विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यालय स्टाफ से संदीप ठाकुर, रमन कुमारी, आशा देवी, रेखा ठाकुर, साक्षी और बलजीत पटियाल मौजूद रहे। मंडल समिति की ओर से पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 295 स्वेटर वितरित किए गए। वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने छात्राओं के शौचालय की मरम्मत जल्द करवाने का आश्वासन दिया।