चंबा के सुरंगानी में छिंज मेला शोभायात्रा के दौरान नाटी डालते कमेटी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी।
चंबा। ऐतिहासिक दशनामी अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा गृह रक्षक बैंड और ढोल-नगाड़े की थाप पर मणिमहेश के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व बुधवार दोपहर बाद दशनामी अखाड़ा के महंत यतिंद्र गिरी ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की।
छड़ी यात्रा में उपमंडल अधिकारी नागरिक अरुण कुमार मुख्य अतिथि थे। छड़ी 7 पड़ावों पर रुकते हुए 11 सितंबर को मणिमहेश डल झील पहुंचेगी और वहां शाही स्नान करेगी। पवित्र छड़ी दशनामी अखाड़ा से लक्ष्मी-नारायण मंदिर होते मणिमहेश के लिए प्रस्थान करेगी। छड़ी का पहला पड़ाव राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी उसके बाद 5 सितंबर को राख के लिए रवाना होगी। 6 सितंबर को राख से दुर्गठी के लिए, सात को दुर्गठी से भरमौर, 8 को भरमौर से हड़सर, 9 को हड़सर से धन्छाै और 10 को धन्छाै से डल मणिमहेश के लिए रवाना होगी। 11 सितंबर को छड़ी पवित्र डल में स्नान करेगी। पवित्र दशनामी आखाड़ा की छड़ी 12 सितंबर को वापस चंबा के लिए प्रस्थान करेगी।