फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्री कृष्ण-सुदामा मिलाप के मंचन ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता(चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समोट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र के दौरान प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने का अवसर रहता है। उन्होंने भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग के उपमंडल कार्यालय सिहुंता के तहत विभिन्न सड़क परियोजनाओं के निर्माण पर 147 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है जबकि उपमंडल चुवाड़ी के लिए बजट का अलग से प्रावधान रखा गया है। इसी तरह भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आपदा न्यूनीकरण कार्यों के लिए 250 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में चिकित्सकों के स्वीकृत पदों को बढ़ाने और आवश्यक आधारभूत संरचना के विकास का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत श्री कृष्ण-सुदामा मिलाप के मंचन को लोगों ने खूब सराहा गया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 30 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रधानाचार्य विनय कुमार ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें