फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संघ ने चौगान में किया सशस्त्र पूजन और पथ संचलन

Thu, 02 Oct 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने वीरवार को जिले में स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रांत सह संपर्क प्रमुख दीपक मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। चौगान में सशस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया। इस दौरान ऐतिहासिक चौगान से आरंभ हुआ संघ कार्यकर्ताओं का पथ संचलन पूरे शहर से होते हुए वापस चौगान में आकर संपन्न हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को दशहरे के महत्व और संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन पूरे भारत वर्ष में अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। इसी शुभ दिवस पर 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की थी और आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़े सामाजिक संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। सामाजिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आज स्वयं सेवक अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें