चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत हरदासपुरा वार्ड के मोहल्ला मुगला के लिए जाने वाला रास्ता बेहद खस्ताहाल है।
इसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों राकेश, पंकज कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, राजेश कुमार और सुरेंद्र सिंह का कहना है कि रास्ते पर बिछी कंकरीट पूरी तरह से उखड़ चुकी है। रास्ते पर गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। बताया कि राहगीर भी ठोकरें खाकर घरों तक पहुंचने को मजबूर हैं। इस बारे में वे कई बार मांग कर चुके हैं, मगर अभी तक नगर परिषद की ओर से इस मार्ग की सुध नहीं ली गई है। नगर परिषद ने इस मार्ग का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया है, मगर वर्तमान में मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। इसकी दशा सुधारने के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। ऐसे में बच्चों के चोटिल होने का खतरा बन रहा है। साथ ही बुजुर्गों को भी आवाजाही करने में परेशानी पेश आ रही है। भारी बारिश के कारण करीब तीन साल पहले यह मार्ग खस्ताहाल हो गया था, मगर आज तक इस मार्ग की सुध नहीं ली गई है। इससे लोग परेशान हैं। लोगों ने नगर परिषद चंबा से मांग की है कि इस मार्ग की सुध ली जाए। उधर, वार्ड पार्षद अंजू देवी ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि पिछले काफी समय से टेंडर नहीं हुए है। इस वजह से दिक्कतें पेश आई है।