फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुखरी स्कूल का रास्ता बदहाल, पक्का करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ती है ज्यादा परेशानी
विज्ञापन

प्रशासन पर समस्या की अनदेखी का लगाया आरोप
तेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत बाड़का के तहत पुखरी स्कूल को जाने वाला मुख्य रास्ता लंबे समय से खराब हालत में है। बरसात के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ और गड्ढों से भर जाता है। इससे स्कूली बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों को दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ती है। बरसात के समय बच्चे कई बार फिसलकर गिर जाते हैं और स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती है। कई अभिभावक खराब रास्ते की वजह से बच्चों को स्कूल भेजने से भी डरते हैं। वहीं, मरीजों और बुजुर्गों को भी इस रास्ते से गुजरने में काफी मुश्किल होती है। यह समस्या केवल एक गांव की नहीं है। गांव झोड़ा, अनोगा, पुखरी, भेड़ोई, बरोला, टिकरी, शलोट, शाली और वियर्थी सहित आसपास के अनेक गांवों के लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। इन सभी क्षेत्रों के लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सामने सड़क निर्माण की मांग उठाई लेकिन अभी तक रास्ते की स्थिति में भी कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों अमित कुमार, नरेश कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार आदि का आरोप है कि चुनाव के समय सड़क सुधार और विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पुखरी स्कूल के रास्ते को प्राथमिकता के आधार पर पक्का किया जाए। साथ ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था भी की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें