फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राशन वितरण का ठेका खत्म, फिर भी बस कर रही सप्लाई

Fri, 09 Jan 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी में सभी डिपुओं तक राशन पहुंचाने वाले सिविल सप्लाई का ठेका निजी बस मालिक के पास दो साल पहले समाप्त हो चुका था। सलूणी टैक्सी यूनियन का आरोप है कि इसके बावजूद वही बस आज तक राशन वितरण कर रही है। टैक्सी चालक राजेश कुमार वर्मा, देस राज वर्मा, देस राज रमेश कुमार, विजय कुमार और मनोज कुमार खुद सिविल सप्लाई कार्यालय पहुंचे और जांच की। उन्होंने पाया कि बस का ठेका समाप्त हो चुका है फिर भी राशन डिपुओं तक पहुंच रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच हो। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक करन ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें