पोषणयुक्त आहार, बच्चों के जीवन का स्वस्थ आधार
भनौता आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता रैली का आयोजन
रैली के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया जागरूकता संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के आंगनबाड़ी केंद्राें में इन दिनों पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को भनौता स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह जानकारी पोषण अभियान के जिला समन्वयक विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में रोजाना जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में रैली निकालकर पोषण युक्त आहार का संदेश दिया गया। बताया कि पोषित आहार बच्चों के स्वास्थ्य का आधार है। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को पोषण युक्त आहार दें और उन्हें जंक फूड से दूर रखें। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।