फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कांग्रेस के कुशासन का प्रदेश की जनता ने देख लिया मुख

Mon, 16 Sep 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कोटी में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला  के बाद राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन के साथ कार्य
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद बोले- प्रदेश की जनता ने देख लिया कांग्रेस का कुशासन
विज्ञापन


चंबा। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस का कुशासन देख लिया है। अब लोग जागरूक हो चुके हैं। लोग सोशल मीडया के जरिये कुशासन के कारणों को देख रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार किसी भी समय गिर सकती है।

वह भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत कोटी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक किसी भी कांग्रेस सरकार की इतनी बुरी हालत नहीं हुई होगी, जितनी वर्तमान में कांग्रेस सरकार की है। सरकार कोमा में है। भाजपा के सदस्यता अभियान में इसका परिणाम देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


कहा कि वर्तमान समय में शिक्षित युवा वर्ग के लिए नौकरी का इंतजाम नहीं है, कर्मचारियों को देने के लिए डीए-एरियर, वेतन तक नहीं है। प्रदेश में विकास की बात तो भूल जाएं। प्रदेश में प्लान या नॉन प्लान के तहत आने वाले बजट में जीरो लग चुका है। गांव-गांव में हालात बदत्तर हो चुके हैं। आर्थिक मंदी छाने वाले हालात हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में गरीबों को 92 हजार से अधिक घर दिए हैं।
विज्ञापन


जिला चंबा में 18 हजार से अधिक घर बने हैं। चयनित परिवारों ने काम भी शुरू कर दिए हैं। खातों में सीधे पैसे आए हैं। किसान सम्मान योजना के तहत किसानों, आयुष्मान भारत कार्ड के तहत 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बुजुर्गो का निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। बताया कि भाजपा ने उन्हें सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया है। इसके तहत जिले के पांचों मंडलों में जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें