प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसानकी राजस्व मंत्री को जानकारी देतेडलहौजी विधायक डीएस ठाकुर।
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के शेरपुर पंचायत स्थित गांव ककीयन्ना का भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। भारी बारिश के कारण जमीन धंसने से पूरा ककीयन्ना गांव खतरे में है। करीब 35 परिवार विस्थापित हैं। डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर ने राजस्व मंत्री जी से मांग करते हुए कहा है कि प्रभावित परिवारों को सरकार जल्द उचित मुआवजा प्रदान करे साथ ही विस्थापित परिवारों को एचएनपीसी के माध्यम से भूमि मुहैया करवाए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मनोला के विभिन्न स्थानों पर बादल फटने से हुए नुकसान का भी जायजा लिया, जिसमें गोली, ठंडा पानी में प्रभावित परिवारों के साथ मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।