फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को नहीं पता कि वह राजनीति करना चाहते हैं या डॉक्टरी : भरमौरी

Tue, 21 Mar 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। होली के जिस पुल की उद्घाटन पट्टिका पर भाजपा विधायक पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का नाम अंकित करने का आरोप लगा रहे हैं उस पट्टिका में पूर्व वन मंत्री का कहीं पर भी नाम नहीं है। इससे पता चलता है कि विधायक को यही समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या कहना चाहते हैं और क्या कर रहे हैं। यह बात कांग्रेस के राज्य वरिष्ठ प्रवक्ता अमित भरमौरी ने चंबा में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक सत्र में बोल रहे हैं कि जिसे जनता ने दो बार नकारा, उन्हें पुल का उद्घाटन करने का कोई अधिकार नहीं। विधायक को पता ही नहीं है कि पुलों के उद्घाटन और शिलान्यास सत्ता में होने वाली सरकार करती है। मौजूदा समय में कांग्रेस की सरकार है इसलिए पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया। चंबा में पूर्व वन मंत्री इस समारोह में शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेता के होने के नाते वह इस समारोह में उपस्थित थे। उन्हें पट्टिका पर नाम अंकित करवाने की कोई भी जरूरत नहीं है। पांच बार के विधायक कार्यकाल में उनके नाम की पट्टिकाएं भरमौर और पांगी में चारों तरफ मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने कांग्रेस के समय में लगी शिलान्यास और उद्घाटन की पट्टिकाओं को हटाकर अपनी पट्टिकाएं लगाईं। इसलिए दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने भीतर झांककर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक को अभी तक यह समझ नहीं आ रहा है कि वह डॉक्टरी करना चाहते हैं या राजनीति। क्योंकि जब वह डॉक्टरी में थे तो वह यही मांग करते रहते थे कि उन्हें एक बार राजनीति में मौका दिया जाए। अब वह राजनीति में विधायक हैं तो सरकार से डॉक्टरी करने की अनुमति मांग रहे हैं। विधायक को जिस कार्य के लिए जनता ने चुना है उन्हें सिर्फ उन्हीं कार्यों को करने में ध्यान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सरकार के बजट की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें