चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक छह नवंबर को होटल इरावती में होगी। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश गोस्वामी करेंगे।
बैठक में जिला चंबा के ज्वलंत मसलों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सरकार से आकांक्षी जिले में विकास कार्याें को गति देने के लिए गुहार लगाई जाएगी। इसके अलावा शहर से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। यह जानकारी महासचिव सुरेश कश्मीरी ने दी। संवाद