फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खाना बना रही महिला पर गिरी रसोईघर की छत, मौत

Mon, 04 Aug 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। उपमंडल डलहौजी की बाथरी पंचायत के कुम्हारका गांव में रविवार रात कच्चे रसोईघर की छत गिरने से खाना बना रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार रात को रितु (36) रसोईघर में खाना बना रही थी। उसके पति शशि कुमार (45) भी साथ थे। इस दौरान जर्जर छत भरभराकर गिर गई और दोनों मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। दोनों को मलबे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रितु को मृत घोषित कर दिया। शशि का टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, सूचना मिलते ही एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज मौके पर पहुंचे और शोक जताते हुए परिजनों को 25,000 रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की। प्रशासन ने आगे और सहायता का भरोसा दिलाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें