फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली अराध्य देव नाग मंढौर की जातर

Fri, 22 Sep 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। आराध्य देव नाग मंढौर महाराज के जातर मेले का शुभारंभ शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली गई शोभायात्रा के साथ हुआ। त्रिमथ स्थित नागदेहरा मंदिर से देव चिह्नों को नाग मंढ़ौर मंदिर कुठेड़ ले जाने के लिए कुठडवासी शुक्रवार दोपहर से ही त्रिमथ गांव में एकत्रित होना शुरू हो गए। देरशाम नाग देहरा मंदिर से प्राचीन वादययंत्रों और साजो सामान को लेकर गुरों का कारवां कस्बे से होकर गुजरते हुए नाग मंढ़ौर मंदिर पहुंचा। इस दौरान कस्बा वासियों ने क्रम बार नाग देवता की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

अराध्य देव नाग मंढ़ौर के जातर मेले को लेकर लोगों में आस्था है कि सच्चे मन से मांगी हर मुराद पूरी होती है। किसान हर वर्ष जातर मेले के दौरान अपनी फसलें चढ़ाते हैं। आठ दिवसीय जातर मेले के तहत आठवीं जातर को नाग मंढ़ौर मंदिर में बड़ा मेला आयोजित होता है। उधर, कुडणू पंचायत प्रधान कर्म चंद ने बताया कि नाग मंढौर महाराज की पहली जातर मेले का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ है। जातर मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें