फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुराने बस स्टैंड में जाम ने छुड़ाए पसीने

Mon, 04 Aug 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले के समापन समारोह के बाद शहर में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। सोमवार को पुराने बस स्टैंड में सुबह से लेकर शाम तक बार-बार जाम लगता रहा। यातायात पुलिस कर्मी व्यवस्था संभालने में नाकाम नजर आए। हालांकि, अपनी तरफ से वे यातायात को सुचारु करवाने में पूरा प्रयास कर रहे थे, लेकिन दोनों तरफ से वाहनों की अधिक मात्रा में आवाजाही होने से ट्रैफिक जाम होता रहा। इस दौरान पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई। राहगीर चैन लाल, हंसराज, प्यार सिंह, मनीष कुमार, सुरेश कुमार और जितेंद्र ने बताया कि मिंजर मेले का समापन होते ही सड़कों पर पुलिस का पहरा हटा लिया है। मेले की अस्थायी मार्केट में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ पहले से ज्यादा हो रही है। लोग अपने वाहनों या टैक्सी लेकर बाजार में पहुंच रहे हैं। पुलिस की अव्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। एंबुलेंस की आवाजाही भी ट्रैफिक जाम के कारण प्रभावित हो रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि समस्या का शीघ्र हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें