फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ... मेरी झोंपड़ी के भाग्य जाग जाएंगे, राम आएंगे

Wed, 07 Feb 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ...मेरी झोपड़ी के भाग्य जाग जाएंगे, राम आएंगे भजन की प्रस्तुति और राम-सीता-लक्ष्मण के किरदारों में कलाकारों को देखकर माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के सालाना समारोह में मनमोहक भजन की प्रस्तुति के बाद पंडाल जय श्रीराम के उदघोष से गूंज उठा। समारोह में सदर के विधायक नीरज नैय्यर मुख्यातिथि थे। प्रधानाचार्य जितेंद्र जंदरोटिया ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि भारती नैय्यर को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कव्वाली की प्रस्तुति से बच्चों को मोबाइल की लत से बचने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यार्थियों ने हिंदी, पहाड़ी गीतों की झड़ी लगाकर लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। सेवानिवृत्त होने के बाद भी बच्चों को पढ़ा रही उर्दू शिक्षिका, सेवानिवृत्त लिपिक, पति की याद में जरूरतमंद बच्चों और मेधावियों को छात्रवृत्ति के रूप में नकद राशि देने वाली महिला, व्यापार मंडल प्रधान , विद्यालय से सेवानिवृत्त हो रही शिक्षिका को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें