फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कोरम पूरा न होने से टला नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव

Wed, 03 Jun 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए आया केवल एक नामांकन, अब आज पूरी होगी प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
आवश्यक गणपूर्ति (कोरम) पूरी न होने और अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही प्रशासन ने दोनों पदों के निर्वाचन के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। उपमंडल अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी प्रियांशु खाती ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर परिषद निर्वाचन नियमावली, 2015 के नियम-89 के तहत आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के चलते अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया को संपन्न नहीं कराया जा सका। ऐसे में नियमों के अनुरूप निर्वाचन कार्यवाही को स्थगित करते हुए नई तिथि निर्धारित की गई है। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र वीरवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक उपमंडल अधिकारी चंबा के कार्यालय में दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया दोपहर 12 से 12:30 बजे तक संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत 1 बजे नगर परिषद चंबा के निर्वाचित सदस्यों की बैठक होगी। इसमें मतपत्र जारी किए जाएंगे और मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर अध्यक्ष पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित होने के बाद उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की कार्यवाही भी नियमानुसार तत्काल पूरी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें