फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतीराज चुनाव में भी दिखेगा जीत का असर : भरमौरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने दावा किया कि जिला चंबा के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली शानदार जीत का असर आगामी पंचायतीराज चुनाव में भी साफ तौर पर देखने को मिलेगा। कहा कि नगर निकाय चुनाव में जनता ने कांग्रेस की नीतियों, विकास कार्यों और जनहितकारी सोच पर भरोसा जताया है। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जिला चंबा में पार्टी पहले से अधिक मजबूती के साथ उभरेगी। कहा कि कांग्रेस विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। नगर निकाय चुनाव में मिली जीत ने यह साबित कर दिया है कि जिला चंबा की जनता कांग्रेस पर भरोसा जता रही है और यही समर्थन आगामी पंचायतीराज चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें