फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: समय पर नहर नहीं बनाने वाले ठेकेदार को फटकार, काम भी छीना

Tue, 12 Mar 2024 07:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर नहर नहीं बनाने वाले ठेकेदार को फटकार, काम भी छीना
विज्ञापन

दो साल पहले सौंपा गया था बख्तपुर से मंगला और भरोड़ी के निर्माणाधीन नहर का कार्य
अब दोबारा टेंडर निकालेगा पीडब्ल्यूडी, दो साल में महज 20 फीसदी ही किया था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। काम लटकाने वाले ठेेकेदारों पर लोक निर्माण विभाग ने शिकंजा कस दिया है। लोक निर्माण विभाग ने बख्तपुर से मंगला और भरोड़ी के निर्माणाधीन नहर का निर्माण कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदार से टेंडर वापस ले लिया है। साथ ही समय पर काम न करने पर ठेकेदार को फटकार भी लगाई है। अब विभाग की ओर से दोबारा से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की ओर से बख्तपुर से लेकर मंगला और भरोड़ी के लिए दो नहरों का कार्य ठेकेदार को आवंटित किया गया था, मगर ठेकेदार ने दो साल की अवधि पूरी होने के बाद भी मात्र बीस प्रतिशत ही काम किया। ऐसे में जिस उद्देश्य के लिए इन नहरों का निर्माण होना था, वह पूरा नहीं हो पाया। करीब एक करोड़ तीस लाख रुपये की राशि से यह नहरें बननी थीं। इसका क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलना था। उन्हें सिंचाई के लिए मौसम पर निर्भर नहीं होना पड़ना था। बावजूद इसके ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब किसानों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। किसानों में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, रोशन लाल, मनजीत कुमार, राकेश कुमार और राज कुमार का कहना है कि इन नहरों के निर्माण से उन्हें फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिलना था, मगर नहरों का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अब विभाग की ओर से दोबारा टेंडर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में उनका इंतजार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों को कोई भी काम न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता ज्ञान चंद का कहना है कि ठेकेदार को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। कहा कि दोबारा टेंडर प्रक्रिया होगी। इसके बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें