फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नौ दिन बाद भी नहीं लगा युवक का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चमेरा जलाशय में बाइक समेत लापता युवक को तलाश करने के लिए परिजन और स्थानीय युवा दरबदर भटक रहे हैं। वीरवार को स्थानीय युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक से मिला। इस दौरान युवाओं ने लापता युवक को तलाश करने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही चमेरा जलाशय के किनारे सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करवाने का सुझाव भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल मलूड़ा पंचायत के उपप्रधान पंकज बैरी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज कश्यप, प्रवीण कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत मलूड़ा का युवक अभिषेक कुमार 15 नवंबर को भलेई से वापस लौटते समय बाइक समेत चौहड़ा डैम में गिर गया था। उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। चमेरा के गोताखोरों ने जलाशय में उसकी तलाश करने से अपनी हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी जलाशय में कई वाहन समा चुके हैं।
इन घटनाओं में कुछ लोगों का आज तक सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि लापता युवक को तलाश करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। जिलाधीश डीसी राणा ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें