फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन बोर्ड समेत 22 कॉलेज बंद करना साफ कर रहा सरकार की नीति : जय सिंह

Tue, 28 Feb 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर को बंद करने समेत प्रदेश के 22 अन्य सरकारी कॉलेजों को बंद करके कांग्रेस सरकार ने अपनी नियत और नीति साफ कर दी है। कांग्रेस सरकार जनहित को अपनी राजनीतिक द्वेष की बलि पर चढ़ाने में कोई संकोच नहीं करेगी। प्रदेश भाजपा सचिव जयसिंह ने राज्यपाल को चंबा जिला प्रशासन के माध्यम से भेजे ज्ञापन में यह बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश भाजपा सचिव जय सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसीटूडीसी चंबा को हिमाचल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। भाजपा नेता ने बताया कि राजनीतिक द्वेष की भावना से ग्रस्त हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार एक के बाद एक उन सरकारी संस्थानों को बंद कर रही है जो भाजपा की पूर्व सरकारों के कार्यकाल में जनहित को मद्देनजर रखते हुए खोले गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने करीब आधे हिमाचल के युवाओं को हमीरपुर अधीनस्थ चयन बोर्ड का तोहफा देकर राहत पहुंचाई थी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों और यहां की जनता के आर्थिक हालातों को देखते हुए गरीब छात्र-छात्राओं को घर-द्वार शिक्षा सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से सरकारी कॉलेज खोले। लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार ने एक-एक करके प्रदेश के 22 कॉलेजों को डिनोटिफाई कर दिया। यही नहीं हमीरपुर अधीनस्थ चयन बोर्ड में हुई धांधली की जांच और उसके दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के बजाय इस बोर्ड को ही बंद कर दिया। सरकार के ये निर्णय हिमाचल के युवाओं के हितों पर कुठाराघात हैं। इसलिए भाजपा हिमाचल प्रदेश राज्यपाल से यह आग्रह करती है कि वह हिमाचल कांग्रेस सरकार को बंद किए गए इन सरकारी संस्थानों को फिर से खोलने के आदेश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें