फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अवैध होर्डिंग्स और बैनरों से मुक्त होने लगा शहर

Thu, 04 Jan 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा अमर उजाला में खबर छपने के बाद होर्डिंग को हटाता नगर परिषद का कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। अवैध होर्डिंग्स और बैनरों से चंबा शहर मुक्त होने लगा है। आखिरकार नगर परिषद चंबा ने वीरवार को इस मामले में अभियान चलाया और शहर के 11 वार्डाें सहित हाईवे किनारे लगे होर्डिंग्स और बैनरों को हटवा दिया।
विज्ञापन

अब शहर की सड़कों, गलियों और बिजली के खंभों पर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स को हटा दिया है। नगर परिषद ने समस्त दुकानदारों और कारोबारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर शहर में दोबारा दुकानदार या कारोबारी ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद चंबा की इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि शहर में लगे होर्डिंग्स और बैनर सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे थे। सड़क किनारे जहां जगह मिली वहां, होर्डिंग्स लगा दिए थे। इसके अलावा बिजली बोर्ड के खंभों तक को दुकानदारों और कारोबारियों ने नहीं छोड़ा। बहरहाल, इस मामले को लेकर अमर उजाला ने शहर के अवैध होर्डिंग्स और बैनरों को लेकर अभियान चलाया। अभियान के तहत सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की गईं। इसके बाद नगर परिषद ने इसके लिए आपातकालीन बैठक बुलाई और इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बहरहाल, वीरवार को नगर परिषद चंबा ने इस मामले पर कार्रवाई की है और सैकड़ों की संख्या में बैनर और होर्डिंग्स उखाड़ दिए हैं।


नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। कर्मचारी होर्डिंग हटाने में जुटे हैं। कहा कि इसके बाद अगर कोई नगर परिषद से बिना अनुमति के होर्डिंग्स और बैनर लगाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें