चंबा। शिक्षा खंड कार्यालय चंबा में क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें खंड के तहत आते 110 प्राथमिक पाठशालाओं में तैनात 108 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही आगामी योजना तैयार की गई। यह जानकारी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जाफर खान ने दी। बताया कि इस कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति दीप्ति दास, प्रवक्ता पूजा शर्मा और मनोज कुमार मौजूद रहे। बताया कि कार्यशाला का अगला चरण 17 से 18 मई को होगा। इसमें खंड के पचास प्रतिशत अध्यापक भाग लेंगे। संवाद