फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिये नाबालिग बच्चों से की बात

Sun, 21 Dec 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। भजोत्रा पंचायत के मटवाड़ गांव के चार नाबालिग बच्चों से मुख्यमंत्री ने बात कर उनके लिए मदद को हाथ बढ़ाने की बात कही। इससे अमर उजाला की नाबालिग बच्चों को लेकर चलाई गई मुहिम कामयाब होती नजर आई। दैनिक समाचार पत्र ने क्रमवार खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिससे अब धरातल पर बच्चों के घर की नींव रखने के बाद अब अन्य मदद भी मिलेगी। एपीआरओ शिमला विशेष तौर पर बच्चों से मिल कर उनकी मदद के लिए गांव पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला के भजोत्रा पंचायत के बेसहारा बच्चों से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे पढ़ाई जारी रखें, आपका भविष्य हम बनाएंगे। सरकार उनकी शिक्षा और रहन-सहन का खर्च उठाएगी। निशा को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए कहा गया है। बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा और जमीन के लोन का भी हल निकालने का भी सीएम ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें