चनेड़ (चंबा)। छिंज मेला कमेटी उदयपुर की बैठक प्रधान कुलदीप राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि पारंपरिक छिंज मेला 5 सितंबर को रावी नदी के किनारे स्थित खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। कमेटी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर इसे मेले के लिए उपयुक्त बताया। मैदान में पार्किंग और दुकानदारों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। कमेटी ने बताया कि चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर मेले के मुख्य अतिथि होंगे। मेले में पहलवानों, दुकानदारों और क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का न्योता दिया गया है। कमेटी ने स्थायी सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत उदयपुर और सरू के लोगों से आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की है। बैठक में सचिव जयसिंह, ओम प्रकाश, सुमन पीटीआई, अनिल कुमार और अनूप कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद