फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रास्ते में खराब हो गई चंबा के लिए किलाड़ से निकली बस

Fri, 30 Aug 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
किलाड़ से चंबा जा रही बस भूत ग्राउंड के पास हुई खराब: संवाद
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र में परिवहन निगम खटारा और पुरानी बसें चला रहा है। इसको लेकर पांगी वासियों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन

बुधवार को जब किलाड़ से एचआरटीसी की बस सवारियों को लेकर चंबा जा रही थी तो भूत ग्राउंड के पास बस खराब हो गई। डेढ़ घंटे तक सवारियों को सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। जब चालक-परिचालक ने बस में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया तो बस अपने गंत्वय के लिए रवाना हो पाई। इसके चलते पांगी के लोगों को चंबा पहुंचने में रात हो गई। रात करीब 8:30 बजे बस चंबा पहुंची। आमतौर पर यह बस 6:30 बजे चंबा पहुंच जाती है। रास्ते में बस खराब होने से 30 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस में सफर करने वाले लोगों में सुभाष कुमार, लक्ष्मीनाथ, करतार सिंह, वीरू और नरेंद्र कुमार ने बताया कि पांगी से चंबा चलने वाले रूट पर केलांग डिपो से पुरानी बसों को चलाया जा रहा है। यही वजह है कि बसें बार-बार रास्ते में खराब हो रही हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से नई बसें इस रूट पर चलाने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें