फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बालू बाजार में खराब हो गई भाला रूट पर जा रही बस

Tue, 12 Mar 2024 07:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालू बाजार में खराब हो गई भाला रूट पर जा रही बस
विज्ञापन

बस खराब होने के कारण यात्रियों को झेलनी पड़ीं दिक्कतें
न्यू बस स्टैंड सूचना मिलने के बाद दूसरी बस की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा से भाला रूट पर जा रही परिवहन निगम की बस बालू बाजार में हांफ गई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस खराब होने की सूचना मिलने के बाद दूसरी बस की व्यवस्था की गई। इसके बाद यात्री दूसरी बस के जरिये अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए। बस में बीस से अधिक यात्री सवार थे। यात्रियों में रमेश कुमार, कुसुम कुमारी, लता देवी, राजन सिंह, आलोक नाथ, दीपक कुमार, मनमोहन सिंह, प्रशांत कुमार, अरविंद सिंह और किरण कुमारी ने कहा कि बस शाम के समय न्यू बस स्टैंड से भाला के लिए निकली थी। बालू बाजार में यह खराब हो गई। हालांकि, चालक-परिचालक ने बस को आगे ले जाने के प्रयास किए, मगर तकनीकी खराबी आने के चलते बस स्टार्ट नहीं हो पाई। इसके बाद न्यू बस स्टैंड सूचित किया गया। यहां से अतिरिक्त बस भेजी गई। इसके बाद यात्री अपने गंतव्यों तक पहुंचे। यात्रियों ने निगम से मांग की है कि पुरानी बसों के बजाय नई बसों को रूटों पर भेजा जाए। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि दूसरी बस भेजकर यात्रियों को भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें