फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-घटगला रूट पर पर झूटार नाला के पास खराब हो गई बस

Thu, 29 Feb 2024 07:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-घटगला रूट पर पर झूटार नाला के पास खराब हो गई बस
विज्ञापन

एचआरटीसी बस में सफर कर रहीं 50 सवारियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा के डिपो की बसें आए दिन सफर पूरा करने से पहले ही हांफ रही हैं। वीरवार को भी चंबा-घटगला रूट की बस सेवा झुटार नाले के पास खराब हो गई। बस में बैठीं 50 सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री निजी टैक्सी तो कई पैदल यात्रा कर घर पहुंचे। चंबा-घटगला रूट पर सरकारी बस दोपहर दो बजे चंबा बस स्टैंड से रवाना हुई। शाम पांच बजे झुटार नाले के पास बस खराब हो गई।
विज्ञापन

सवारियों में रोशन लाल, भीम सिंह, किशोरी लाल, मान सिंह, कर्म चंद, शीला देवी, पुष्पा देवी और सरला देवी ने कहा कि किराया देने के बाद भी उन्हें आगे का सफर निजी टैक्सी में करना पड़ा तो कई सवारियों को पैदल ही गंत्वय तक पहुंचना पड़ा। उन्होंने आरएम चंबा से मांग की है कि इस रूट पर नई बस भेजी जाए।
विज्ञापन

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आई है। उसे दुरुस्त करवाकर बस को निर्धारित रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें