फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित बजट का सदुपयोग हो : तंवर

Wed, 20 Dec 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमौर में कचरा निष्पादन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक क
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर के तहत अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इस दौरान परियोजना सलाहकार समिति की गत बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति को लेकर समीक्षा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने विभागीय समन्वय आधारित कार्य व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के साथ लंबित कार्यों में विशेष प्राथमिकता रखने को कहा। निर्देश दिए कि आवंटित बजट का समुचित सदुपयोग किया जाए। कहा कि जन कल्याण कार्यों के लिए जारी बजट सरेंडर न हो। उन्होंने विभागीय कार्यों में और तेजी लाने पर जोर दिया। अधिकारियों से निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने और लंबित सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और जागरूकता के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। एक सप्ताह के भीतर सभी विभाग प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाएंगे। बैठक में एसडीएम कुलवीर सिहं राणा, वन मंडल अधिकारी भरमौर नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें