फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से निर्णायक मंडल को किया प्रभावित

Wed, 23 Jul 2025 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में चंबा सहित प्रदेश के अन्य जिलों से कलाकारों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। ऑडिशन के लिए जहां युवा कलाकार पहुंचे तो वहीं, दूसरी तरफ छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में कलाकारों के चयन के लिए तीन समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात कलाकारों को मेरिट के आधार पर प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि मिंजर मेले में लोकल कलाकारों को प्रस्तुति देने से पहले ऑडिशन प्रक्रिया अनिवार्य की है। ऑडिशन प्रक्रिया के दूसरे दिन काफी भीड़ उमड़ी। देर शाम तक ऑडिशन चलते रहे। गौरतलब है कि मिंजर मेले के दौरान आठ सांस्कृतिक संध्याएं होती हैं। इनमें हिमाचली, पंजाबी और बालीवुड कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी प्रशासन मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें