बाथरी (चंबा)। विकास खंड भटियात के तहत ग्राम पंचायत तुन्नूहट्टी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता संस्थान निदेशक मनीष कुमार रजक ने की। उन्होंने शिविर के दौरान महिलाओं को संस्थान की ओर से करवाए जाने वाले निशुल्क कोर्सों के बारे में जानकारी दी। साथ ही इनका लाभ उठाने के बारे में प्रेरित किया। मनीष कुमार ने बताया कि संस्थान की ओर से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने का मकसद महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है, जिससे प्रशिक्षण के बाद वे अपना रोजगार शुरू कर सकें। बताया कि संस्थान की ओर चंबा रुमाल, सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर, अगरबत्ती बनाना, आर्टीफिशियल ज्वेलरी आदि का प्रशिक्षण मुहैया करवाए जाता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क रहता है। शिविर के दौरान बैंक की विभिन्न जमा-ऋण योजनाओं की भी जानकारी दी जाती है।