फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगान से प्रशासन ने 12 फड़ी धारकों को खदेड़ा

विज्ञापन
चंबा चौगान में अवैध फड़ी धारकों का सामान जब्त करती नगर परिषद की टीम।
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर तीसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। उपमंडलीय प्रशासन और नगर परिषद चंबा ने इस मामले में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12 फड़ी धारकों को खदेड़ा और चौगान से बाहर भेजा। साथ ही आदेश दिए हैं कि चौगान के आसपास अगर फड़ी धारक दोबारा फड़ी सजाते हैं तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। प्रशासन ने अब अंतिम चेतावनी दी है। वीरवार को दोपहर बाद संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्रियांशु खाती भी मौजूद रहे। टीम ने चौगान में बिना अनुमति बैठे फड़ी धारकों को हटाया। प्रशासन को इसके बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ऐतिहासिक चौगान में निरीक्षण के लिए पहुंची। निरीक्षण के दौरान फड़ी धारकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। एसडीएम प्रियांशु खाती ने बताया कि चौगान में बिना अनुमति फड़ी नहीं लगाई जा सकती है। कहा कि अब अंतिम चेतावनी फड़ी धारकों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें