फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हत्या का आरोपी नौ दिन बाद भी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mon, 25 Aug 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र के कुठेड़ स्कूल परिसर में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस को अभी भी बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है। हत्याकांड को नौ दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी नवनीत उर्फ भबरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार कांगड़ा जिला में दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक नाकामी ही हाथ लगी है। आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है, जिससे उसकी लोकेशन का सुराग तक नहीं मिल पाया है। हत्या में संलिप्त दूसरे आरोपी नरेश उर्फ राकेश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसने पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष कबूल किया कि शराब के नशे में दोनों महिला को स्कूल परिसर में ले गए और वहां नवनीत ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद नवनीत ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी और मौके से भाग गया। उधर, डीएसपी चुवाड़ी योगराज चंदेल ने बताया कि नवनीत की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है, लेकिन जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें