फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तुन्नुहट्टी में बनेगी टर्मिनल मार्केट, बाही राज्यों के आढ़ती कर सकेंगे उत्पादों की खरीद

Thu, 10 Oct 2024 09:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के किसानों-बागवानों की ओर से तैयार किए जाने वाले उत्पादों के लिए तुन्नुहट्टी में टर्मिनल मार्केट बनेगी। इससे किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए जिले से बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के आढ़ती यहां आकर किसानों के उत्पादों को खरीद सकेंगे। इससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही उनका शोषण भी नहीं होगा। यह बात बचत भवन चंबा में आयोजित बैठक के दौरान कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने कही। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ठाकुर ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी में भी सब्जी मंडी का अभाव है। पांगी में भी सब्जी मंडी खोलने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। दिवाली के बाद यहां टीम जमीन चयन के लिए जाएगी। इसके अलावा भरमौर में सब्जी मंडी खोलने के लिए जमीन की संभावना बारे तहसीलदार भरमौर को निर्देश जारी किए। भटियात में सब्जी मंत्री, गरनोटा में धान के लिए भी संभावनाएं तलाशी जाएगी। इसके अलावा छोटे किसानों और बागवानों के लिए जगह जगह कलेक्शन सेंटर खोले जाएंगे, जिससे किसानों को स्थानीय स्तर पर ही अपने उत्पाद बेचने की सुविधा मिल सके। इसके अलावा किसानों और बागवानों की जागरूकता के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें