फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिलाओं को बताए यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में मशरूम का प्रशिक्षण हासिल कर रहीं महिलाओं को यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपाल मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही इन नियमों की अनुपालना करने के बारे में प्रेरित किया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने और दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने के बारे में अवगत करवाया। इससे पहले निदेशक मनीष कुमार रजक ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं इन दिनों संस्थान में मशरूम की खेती का प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। इससे महिलाएं अपना स्वरोजगार चला सकती हैं। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें