फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एंबुलेंस मिलने पर तेलका के लोगों ने बांटी मिठाई

Wed, 14 Feb 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के तेलका में एम्‍बुलेंस की सुविधा मिलने पर एक दुसरे का मुंह मिठा करवाते लोग।संवाद
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलका पर स्वास्थ्य लाभ के लिए निर्भर रहने वाले सेरी, मौड़ा, सालवां, बाढ़का, भजोतरा, द्रेकड़ी और सियुला के ग्रामीणों को 108 एंबुलेंस सेवा के अभाव में अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

तेलका पीएचसी में बुधवार को 108 एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस पहुंचने पर लोगाें ने सांसद किशन कपूर का आभार जताया है। उधर, एंबुलेंस पहुंचने पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर मिठाई भी बांटी।
गौरतलब है कि सालवां स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 100 से अधिक ओपीडी होती है। सेरी, मौड़ा, सालवां, बाढ़का, भजोतरा, द्रेकड़ी और सियुला आदि पंचायतों के बीमार लोग इलाज करवाने के लिए इसी स्वास्थ्य केंद्र में आते हैं। ऐसे में यदि उक्त पंचायतों में कोई व्यक्ति अधिक बीमार हो जाता है या कोई दुर्घटना हो जाती है तो 25 किलोमीटर दूर सुंडला से 108 एंबुलेंस मंगवानी पड़ती है। एंबुलेंस किसी दूसरे स्थान पर चली गई हो तो मजबूरन बीमार व्यक्तियों को निजी वाहनों के जरिये ही स्वास्थ्य केंद्र लाना पड़ता है। ऐसे में लोगों को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या पर सांसद किशन कपूर दौरे के दौरान लोंगों ने एंबुलेंस की मांग की थी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष देशराज बसंत ने सांसद किशन कपूर का आभार जताया। कहना है कि अगर सालवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की सुविधा मिलने पर बीमार लोगों को ले जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर प्रहलाद कुमार, सतीश ठाकुर, राजिंद्र शर्मा, रविंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें