फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका-लचौड़ी वाया हुट्टा सड़क बहाल

Sun, 10 Aug 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका-लचौड़ी वाया हुट़्टा सड़क वाहनों के लिए पूरी तरह से बहाल हो गई है। मार्ग बहाल होने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। तेलका-लचौड़ी वाया हुट्टा सड़क पर मलबा होने के कारण बीते दिनों मलाल मोड़ पर एक टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। क्रेन पहुंचने के बाद भी पाद शुक्रवार देर शाम तक टिपर खाई से नहीं निकाला जा सका जिस कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। शनिवार सुबह क्रेन के जरिये टिपर को खाई से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों रमेश कुमार, राकेश कुमार, सादिक मोहम्मद, विकास कुमार, मनोज शर्मा, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिनों सड़क किनारे मलबा जमा होने से टिपर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा था। लोगों ने बताया कि मलबा हटाने के लिए कई बार प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें