फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से तेलका क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान

Mon, 22 Jul 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका परिक्षेत्र की मौड़ा, सालवां, बाडका, भजोत्रा, द्रेकरी, मांझली, ग्वालू और सेरी पंचायतों में एक माह से रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस वजह से लोगों को खाली सिलिंडर पीठ पर उठाकर कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। पैदल इतनी दूर जाने के बाद भी कई बार सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ता है। इससे उपभोक्ताओं की मुसीबतें बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि कई बार गैस एजेंसी प्रबंधक से क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडरों की कमी को पूरा करने के लिए आवाज भी उठाई, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है।
उपभोक्ताओं में सुरेंद्र, नरेश राणा, कंचन सिंह, चमारु, अब्दुल फारूक, अचरेश कुमार, मुकेश, राकेश कुमार और इरशाद मोहम्मद ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से लोगों को एक बार फिर से लकड़ी जला कर काम चलाना पड़ रहा है। जिन लोगों ने डलहौजी स्थित गैस एजेंसी से गैस कनेक्शन लिए हैं, उन्हें अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं करवाया गया तो विवश होकर वे सलूणी गैस एजेंसी प्रबंधन से नया गैस कनेक्शन ले लेंगे।
विज्ञापन


डलहौजी गैस एजेंसी के प्रबंधक परमजीत सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द क्षेत्र में रूटीन में घरेलू गैस सिलिंडरों की गाड़ी को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें