फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन सेवा बनी वरदान

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीमेडिसिन सेवा बनी वरदान
विज्ञापन

पांगी और भरमौर के लोगों को सुविधा
चंबा। जिले के जनजातीय क्षेत्र के पांगी और भरमौर उपमंडल के सिविल अस्पताल में अपोलो टेलीमेडिसिन सेंटर की स्वास्थ्य सुविधाएं वरदान से कम नहीं हैं। कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते पांगी और भरमौर उपमंडल में लोगों को देश के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। कोरोना के दौर में पांगी और भरमौर जैसे दुर्गम क्षेत्रों के लोग बाहर इलाज करवाने में भी परहेज कर रहे हैं। अधिकांश बीमार लोग जनजातीय क्षेत्रों से इस दौरान बाहर इलाज करवाने में भी असमर्थ हैं। लिहाजा, प्रदेश सरकार की ओर से इन क्षेत्रों में बेहतर इलाज की सुविधाएं प्रदान करने के लिए पांगी उपमंडल में अक्तूबर 2018 और भरमौर उपमंडल में सितंबर 2019 में टेलीमेडिसिन सेंटर सिविल अस्पताल में उपलब्ध करवाया गया है। पांगी उपमंडल मे 2500 के करीब और भरमौर उपमंडल में 1034 ओपीडी के माध्यम से लोगों का इलाज किया जा चुका है। पांगी में 48 और भरमौर में 17 मरीज आपातकालीन स्थिति में पहुंचे, जिन्हें आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा कर स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है। टेलीमेडिसिन केंद्रों में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ओर से इन केंद्रों में आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड तैयार किया जाता है और बीमारी के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। उसके बाद संबंधित रोग विशेषज्ञ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर मरीज से रोग के बारे में जानकारी लेते हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी पांगी डॉक्टर अभेक ठाकुर और खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉक्टर अंकित शर्मा ने बताया कि इन टेलीमेडिसन केंद्रों में 172 के करीब निशुल्क दवाइयां उपलब्ध रहती हैं और लगभग 17 के करीब निशुल्क टेस्ट की भी सुविधा प्रदान की जा रही है। यह सभी टेस्ट और दवाइयां वी सेट के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़कर विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों को प्रदान कर स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें